कमलापति त्रिपाठी जयंती दिवस
कमलपति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने 1921 के दौरान असहयोग आंदोलन में भाग लिया। वह सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सक्रिय भागीदार थे, जिसके लिए वह जेल भी गये। 1942 में वे आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे जब उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और तीन साल तक जेल भेज दिया गया।
कमलापति त्रिपाठी हिन्दी तथा संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होंने 'आज' तथा 'संसार' नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। गांधी दर्शन से सम्बद्ध पुस्तक पर उन्हें मंगलाप्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया।
#shro #प्रदेश #मानवाधिकार #संगठन #पीएमएस
